फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल में रास्ता साफ, चार शाखाओं के लिए 14 नामांकन

विज्ञापन
चरथावल ब्लॉक पर नामांकन दाखिल करतीं भाजपा प्रत्याशी  साथ में समर्थक: संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। चरथावल में एक ही नामांकन होने के कारण अंजू त्यागी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। सदर, खतौली, बुढ़ाना और जानसठ में 14 नामांकन हुए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को खंड विकास कार्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया हुई। सदर ब्लॉक पर भाजपा समर्थित प्रमोद कुमार के अलावा यशपाल कासमपुर, भीष्म कासमपुर और प्रदीप कासमपुर ने नामांकन किया है। यहां सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। प्रत्याशियों ने सुबह नामांकन फार्म लिए, जबकि दोपहर बाद फार्म जमा किए गए।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने बताया कि एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। सभी सीटों पर गणमान्य लोगों ने पहुंचकर नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें