फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में व्यापारी की मौत से शोक, बंद रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भौरा कलां। शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में सिसौली निवासी व्यापारी राकेश (55) की मौत हो गई। हादसा शामली भौरा कलां मार्ग पर आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सहटा के पास हुआ। व्यापारी की मौत से क्षेत्र में शोक है। कस्बे के बाजार भी बंद रखे गए। सिसौली निवासी व्यापारी कार चालक विशाल (24) निवासी मोहल्ला माजरा रोड शामली के साथ हरियाणा के फरीदाबाद से दवाई लेकर वापस आ रहे थे। हादसे से कुछ समय पहले व्यापारी ने परिजनों को जल्द घर पहुंचने की सूचना फोन पर बात करते हुए दी थी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पेड़ से टकराने पर हुए हादसे में कार में सवार व्यापारी व चालक की मौत हो गई थी। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कार से बाहर निकाला। मंगलवार को श्मशान घाट पर व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें