फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू फुटबॉल कॉरपोरेशन में चयन, घर में मना जश्न

Thu, 19 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फुटबॉल के जुनून में चतुर्थ श्रेणी के बेटे ने राष्ट्रीय फुटबॉल में सुनहरे भविष्य की दस्तक दे दी है। भोपा के जनता इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगल बहादुर का बेटा नीशु कुमार बंगलूरू फुटबॉल कॉरपोरेशन ने अंडर-19 में दो साल के प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। देश से केवल तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


क्रिकेट, कुश्ती और कबड्डी की दीवानगी जिले के युवाओं में ज्यादा दिखती है, लेकिन भोपा में बीते 30 साल से रह रहे चपरासी मंगल बहादुर का बेटा नीशु फुटबॉल में चमकने के लिए तैयार है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन यूथ एकेडमी ने बंगलूरू फुटबॉल कॉर्पोरेशन से अनुबंध किया है, जिसमें अंडर-19 तीन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। भोपा के नीशु के अलावा मणीपुर के डेनियल और मालशावमजुजा को राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को बंगलूरू में फुटबॉल कॉर्पोरेशन ने इसकी अधिकृत घोषणा की। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच एस्ले वेस्टवुड ने कहा कि चयनित तीनों खिलाड़ियों में बेहतर फुटबॉल की उम्मीदें हैं। बीएफसी में प्रशिक्षण से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जूझने की क्षमता पैदा होगी।

बचपन से ही फुटबॉल के जुनून में डूबे नीशु कुमार ने कहा कि दो साल के प्रशिक्षण अनुबंध जीवन की बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की सीढ़ी मिल गई है।

बेटे पर मंगल को नाज
शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव द्वारा स्थापित जनता इंटर कॉलेज भोपा गंगनहर किनारे स्थित है। तीन दशक पहले नेपाल मूल के मंगल बहादुर ने कॉलेज में अपनी सेवाएं शुरू की थी। नीशु ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई इसी संस्था में की।

फुटबॉल का जिले में माहौल नहीं मिला तो उसने दक्षिण भारत की राह पकड़ी। नीशु के परिवार में मां सीता और बहन मनीषा हैं। मंगल बहादुर ने बताया कि बेटी मनीषा की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा फुटबॉल को ही जिंदगी समझता है।

नीशु का सपना पूरा हो, यही हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने कहा कि फुटबॉल के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीन खिलाड़ियों में चुने गए नीशु की उपलब्धि से कॉलेज का गौरव बढ़ा है। कॉलेज में कर्मचारियों ने खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें