सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा
- फोटो : 1
शाहपुर। सोरम में सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत के दूसरे दिन सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन पर जोर रहा। खाप चौधरियों, थांबेदारों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सगोत्र विवाह का विरोध किया। नाम के साथ जाति लिखने पर पाबंदी की मांग रखी। प्रेम विवाह और अभिभावकों की भूमिका पर मंथन किया गया।
52 पाल खाप चौधरी अरुण जेलदार और दलाल खाप के चौधरी भूप सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के खाप चौधरियों ने सगोत्र विवाह पर सबसे ज्यादा चिंता जाहिर की। सरकार से मांग रखी कि कानून को दी गई मंजूरी वापस होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार सहमति नहीं बनाती तो दिल्ली को घेरने का आह्वान किया जाना चाहिए।
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि समाज एकजुट रहे। युवा अपने बुजुर्गाें के बताए रास्ते पर चलें। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सर्वखाप के फैसले सर्वमान्य होते हैं। समाज सुधार के लिए यह बड़ा प्रयास है।
पालम खाप दिल्ली 360 के प्रधान रामकुमार सोलंकी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाने का सही समय है। आर्यसमाज चौगामा की अध्यक्ष सविता आर्या ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने अपने नाम के साथ कभी जाति नहीं लिखी। ऋषि-मुनि और महापुरुष कभी अपने नाम के साथ जाति नहीं लिखते।
अब जरूरत है कि नाम के साथ जाति नहीं लिखी जानी चाहिए। जाति लिखने से समाज में फासला बढ़ता है।सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौजूद रहे। संचालन ओमदत्त आर्य देव ने किया।
सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा- फोटो : 1
सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा- फोटो : 1