फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सबसे बड़े वीआईपी चुनाव में कूदे बालियान, मुकाबले में रूडी

Thu, 17 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देश के सबसे बड़े वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की सदस्यता वाले कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली के चुनाव में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी कूद गए हैं। सचिव प्रशासन के पद पर उनका मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से होगा। पिछले करीब 25 साल से रूडी को कोई चुनौती नहीं दे सका है।
विज्ञापन

कांस्टिट्यूशन क्लब के सचिव प्रशासन और 11 सदस्य पदों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होना है। तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। लोकसभा के स्पीकर क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसके बाद सचिव प्रशासन का पद ही सबसे ताकतवर माना जाता है।
देशभर के मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद क्लब के सदस्य हैं। करीब 13 सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि राजनीतिक दलों के बजाए व्यक्ति संबंध और संपर्क इस चुनाव में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं।
विज्ञापन

-
पूर्व मंत्री रूडी के मुकाबले में बालियान
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी करीब 25 साल से पद पर काबिज है। तीन बार वह चुनावी मुकाबले में जीते, जबकि पिछली दो बार से वह निर्विरोध चुने जा रहे हैं। इस बार पूर्व केंद्रीय राज्यमंंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उन्हें चुनौती दी है। कांस्टिट्यूशन क्लब देश के वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की चर्चा और सियासत का बड़ा केंद्र माना जाता है।
-
इन पदों पर हुए इस तरह हुआ फैसला सचिव कल्चर के पद पर तिरुचि शिवा, सचिव खेल राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष एपी जितेंद्र रेड्डी निर्विरोध चुने गए हैं। तीनों पदों पर दो-दो नामांकन हुए थे। एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके कारण निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
-

सदस्य पद पर इन वीआईपी में मुकाबला
क्लब के 11 सदस्य पदों पर 14 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें नरेश अग्रवाल, प्रसून बनर्जी, श्रीरंग आप्पा, कालिकेश एन सिंह देव, प्रदीप गांधी, जसबीर सिंह गिल, दीपेंद्र हुड्डा, नवीन जिंदल, असलम शेर खान, एनके प्रेमचंद्रन, अनूप सिंह, कृष्ण प्रसाद टेन्नटी, प्रदीप कुमार वर्मा, अक्षय यादव भी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें