श्रद्धालुओं के विरोध के बाद खुले बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण सोमवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट सुबह के समय पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिए गए, लेकिन श्रद्धालुओं के विरोध के कारण मंदिर के कपाल खोलने पड़े। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कराए गए। प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मंदिर कमेटी द्वारा नवरात्र की सप्तमी से लेकर नवमी तिथि तक मंदिर के कपाट बंद रखने का निर्णय लिया गया था। सोमवार को सप्तमी तिथि होने के चलते जब श्रद्धालु श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भवन में घुसने से रोक दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विरोध किया। विरोध को देखते हुए मंदिर कमेटी ने कपाट खोल दिए। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मां भगवती के दर्शन किए। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट सिर्फ दर्शनों के लिए खोले गए हैं। इस दौरान मंदिर में प्रसाद व कलावा आदि नहीं चढ़ेगा। मास्क पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा।
कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालुओं में मंदिर में जाने से रोकती पुलिस- फोटो : DEVBAND
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बंद किए गए श्री त्रिपुर मां बाला - फोटो : DEVBAND