फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलिि किलकारियों से गूंजा बेबी शो

विज्ञापन
महिला जिला चिकित्सालय में आयोजित बेबी शो सम्मलित नवजात शिशु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में मनाए जा रहे नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हेल्दी बेबी शो छोटे बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। नन्हे-मुन्नों ने अपनी मुस्कान भरी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय के 100 शय्या युक्त मेटरनिटी विंग में हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन्म से लेकर एक वर्ष तक की आयु के बच्चों को इसमें शामिल किया गया। सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने बताया कि बेबी शो प्रतियोगिता में पुरस्कार हेतु चयन का आधार जन्म पंजीकरण, आयु के सापेक्ष वजन, टीकाकरण की स्थिति, जन्म के समय कोलोस्ट्रोम का महत्व, केवल स्तनपान छह माह की आयु तक तथा सामान्य परीक्षण रखा गया है। एसीएमओ डॉ. वीके सिंह ने सभी माताओं को बताया कि शिशुओं को स्तनपान कराते समय ठीक तरीके से गोद में लेना चाहिए तथा उन्हें छह माह तक स्तनपान के अलावा कोई भी ऊपरी आहार नहीं देना चाहिए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी पुष्पा रानी ने कहा कि बच्चे ईश्वर का अनमोल उपहार हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नवजात बेबी पुत्री रविकांत, द्वितीय स्थान पर नवजात बेबी पुत्री अनिल एवं तृतीय स्थान पर नवजात बेबी पुत्री राधेश्याम रहे। बेबी शो में प्रतिभाग करने वाले समस्त शिशुओं को उपहार एवं प्रशस्तिपत्र दिए गए। सभी नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रेमा पंत ने किया। कार्यक्रम में उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी उदयवीर सिंह, रमन सिंह, निर्मला एचवी, माया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें