खतौली/जानसठ/पुरकाजी। मोहल्ला देवीदास में बाबा भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। श्री रविदास मंदिर पर बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर महामंत्री राकेश प्रजापति और। अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष अश्वनी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रताप वाल्मीकि, रामकिशोर सैनी, सन्नी आढ़ती, राहुल वाल्मीकि, अजय, राजपाल पारचा मौजूद रहे।
उधर, जानसठ के गांव भलवा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद कर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया। खतौली ब्लॉक के अध्यक्ष पंकज किंग ने कहा कि उन्होंने इस देश से छुआछूत के भाव को मिटाकर समानता का भाव उत्पन्न कर देश को नई दिशा देने का काम किया। कार्यक्रम में सुमित कुमार, प्रयास कुमार, आकाश कटारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मोहल्ले बुध बाजार स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर भवन में सफाई अभियान चलाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुमार, गौरी शंकर, अर्पण, आकाश, पुलकित, कार्तिकेय दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
उधर, विकास खंड पुरकाजी प्रांगण में ब्लाक प्रमुख मालती रानी के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पति डॉ धन प्रकाश ने बाबा साहब द्वारा समाज व देशहित में किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। डॉक्टर ओपी गौतम, मनोज चौहान, हरिराम सक्सेना, के पी सिंह प्रधान, सुनील बारी, मास्टर दुष्यंत विजेंदर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे में भाजपा नेता डॉ ओपी गौतम के प्रतिष्ठान पर आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। देहात के उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी, इस अवसर पर सुभाष चंद्र ,रूबी, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुरकाजी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया गया। पाथ फाइंडर पुस्तकालय के सभागार में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर नगर अध्यक्ष आकाश कुमार, जतिन, हर्षित, गौरव, रोहित, हिमांशु, कार्तिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
मोरना। शुकतीर्थ स्थित डा. भीमराव अंबेडकर जाटव आश्रम में सोमवार को आंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नरखरिया ने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में सचिव यशपाल सिंह, ब्रजेश, मनोज कुमार, लेखराज, दल सिंह, सतीश, प्रमोद, सतपाल, तेजवीर, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगरी के श्री रविदास आश्रम के बाहर स्थित आंबेडकर तिराहे पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उधर, गांव चौरावाला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।