फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ के संतों ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
शुकतीर्थ के गुरुकुल आश्रम में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में बोलते स्वामी ओमानंद महाराज। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शुकतीर्थ के संतों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा
विज्ञापन

मोरना( मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ के संतों ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने देशवासियों से सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

भागवत पीठाधीश्वर शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमांनद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला संतुलित, सराहनीय और संतोषजनक है। प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति के पोषक के रूप में जन-जन मानस के रूप में प्रतिष्ठित हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनेगा, पूरे देश, दुनिया के लिए स्मरणीय कार्य होगा। दंडी आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी गुरुदत्त महाराज ने कहा कि कोर्ट ने उम्मीद के मुताबिक फैसला सुनाया है। आज का दिन बहुत ही सुखद प्रतीत हो रहा है। मैं समझता हूं कि अब सभी हिंदू और मुस्लिम भी सद्भाव का परिचय देेंगे। हनुमान धाम अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि कोर्ट के फैसले का सभी वर्गों के लोगों ने खुले दिल से स्वागत कर भारतीय संविधान का सम्मान किया है। महेश्वर आश्रम में संचालक स्वामी महोदव आश्रम महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक धर्म जाति और संप्रदाय के लिए नहीं, वरन पूरे विश्व के लिए आदर्श के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें