फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के मानविकीय संकाय में विश्व बाल निषेध दिवस ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया, जिसका विषय बाल श्रम रहा। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में क्रिएटिव पोस्टर बनाकर समाज को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने बताया कि बाल श्रम समाज के लिए अभिशाप है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष 12 जून को बाल श्रम के विरुद्ध यह दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में हम सभी को यह बात पता है कि हमारे समाज में बाल मजदूरी की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जो कि हमारे देश के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगी। हम सभी को इसे रोकने के प्रयास करने चाहिए एवं सरकार के द्वारा भी इस समस्या से निपटने के लिए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। प्रतियोगिता में आस्था शर्मा, अलीजा प्रवीण, आकांक्षा सिंह, अंशिका देशवाल, फातिमा, हर्ष, राकी, पूजा, रितू, सौम्या, शिवानी, सुचि आदि ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष एकता मित्तल ने कहा कि यदि हमें अपने समाज व देश का भविष्य सुदृढ़ बनाना है तो बाल श्रम के विरुद्ध लोगों का जागरूक करना होगा। इसके खिलाफ सख्त कानून की आवश्यकता है। सपना, गरिमा, नीरज कुमार, विरेंद्र, सोनम, आकांक्षा, सोनिया, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें