फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षा में ऊंचा मुकाम पाने में मदद करेगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 में चयनित छात्रा रिद्धि पुंडीर को भारत-पाकिस्तान सीमा पर 51 हजार रुपये का चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया था। सहारनपुर मंडल से चयनित किसान दीपक की होनहार बेटी कहती हैं कि छात्रवृत्ति की रकम से शिक्षा में ऊंचा मुकाम मिलेगा।
विज्ञापन

पिछले साल देशभर से छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों में सहारनपुर मंडल में गांव पीपलहेड़ा निवासी किसान की बेटी ने परीक्षा में परचम लहराया था। चरथावल विधान सभा क्षेत्र के बघरा ब्लॉक के पीपलहेड़ा गांव चरथावल ब्लॉक से सटा है। खेतीबाड़ी से जुड़ें दंपती दीपक पुंडीर एवं गृहिणी नीरज देवी की बेटी चरथावल ब्लॉक के गांव मंगनपुर के स्वामी कल्याण देव हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हैं। पाकिस्तान सीमा पर सैन्य छावनी में ‘अपनी आर्मी को जानें’ कार्यक्रम में अप्रैल महीने में अमर उजाला की तरफ से सैन्य अफसरों ने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों खासकर बेटियों को विशेष प्रोत्साहित किया था। उन्हें देश की सैन्य शक्तियों के बारे में जानकारी दी थी। बिटिया के माता-पिता का कहना है अमर उजाला की ओर से प्राथमिक स्तर पर आयोजित की जाने वाली परीक्षा में छात्रवृत्ति से बेटी की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चें प्रेरित होते हैं। वह इस रकम को शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों पर खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें