फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर के मोहल्ला फौलादपुरा में रंगदारी देने से मना करने पर दो लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला फौलादपुरा घोसियों वाली गली निवासी शोएब ने कोतवाली में दी तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को मोहल्ले के ही दो लोग उसके घर आए और पिता गुफरान से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। जब पिता ने रुपये देने से इंकार किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शोएब का आरोप है की सोमवार की सुबह दोनों लोग तमंचा व धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए तथा फिर से पैसे की मांग की। इंकार करने पर उक्त लोगों ने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं एक आरोपी ने धारदार हथियार से पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। गर्दन पर वार होने के चलते पिता लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गए। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें