देवबंद। बहन के साथ चिकित्सक के यहां दवा लेने आई युवती को बाइक पर सवार दो युवक उठा ले गए। युवती के अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गये। पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी खंगाले हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी एक युवती सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी बहन के साथ मोहल्ला किला स्थित चिकित्सक के यहां दवा लेने आई थी। आरोप है की इस दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे और युवती को जबरन उठाकर ले गए। तुरंत ही उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवती की बहन और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। जिसमें बाइक सवार दो युवक युवती को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है की कई जगह सीसीटीवी की फुटेज देखने से पता चला की युवती अपनी मर्जी से गई है। उसके परिजनों को भी फुटेज दिखाई गई है। बताया की युवती के परिजनों ने मोहल्ला पठानपुरा और मोहल्ला सैनी सराय निवासी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।