देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ामुगल गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खेड़ामुगल गांव निवासी भोला सिंह भैंसा बुग्गी लेकर खेत में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। भोला का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त व्यक्ति मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसने हाथ में ली बलकटी से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायल संबंधित पुलिस चौकी पर पहुंचा और हमलावर के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।