फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ की संपति कब्जाने को लेकर हमला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करने के विवाद में हमला, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल में वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करने के विवाद में हमलावरों ने सलमान के परिवार पर हमला कर दिया। पथराव और मारपीट की घटना में नौ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान शर्की में वक्फ की संपत्ति एतिहासिक मदरसा मस्जिद पीर शाह विलायत है। वादी सलमान का आरोप है कि वकील आदि कुछ लोगों ने एक संपत्ति के कुछ हिस्से पर कब्जा कर रखा है। उक्त मदरसे में कुछ हिस्सा खाली है। उस पर भी आरोपी कब्जा करना चाहते हैं, जिस पर वादी पक्ष विरोध करता है। मंगलवार रात को मोहल्ले के लोगों के साथ एक राय मशवरा होकर बचे हिस्से पर कब्जा करने की नियत से हमला कर दिया और पथराव किया. जिसमें सलमान के परिवार के बच्चे जख्मी हो गए। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद समीर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कोर्ट ने आरोपी का न्यायिक रिमांड मंजूर नहीं करते हुए थाने से जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें