फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की दिशा और दशा बदलने वाले व्यक्ति थे अटल जी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की दिशा और दशा बदलने वाले व्यक्ति थे अटल जी
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने सीएचसी जाकर मरीजों का फलों का वितरण किया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय समिति सदस्य राजीव गर्ग ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश की दिशा और दशा बदलने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय जी के उच्च संस्कारों की जानकारी भी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि अटल जी का सादा जीवन उच्च विचार का जो मंत्र था उसे कार्यकर्ताओं ने ग्रहण कर भाजपा को विश्व की नंबर-1 पार्टी बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रियांशु जैन, दीपकराज सिंघल, डा. पवन सवई, डा. सुखपाल सिंह, डा. कांता त्यागी, शुभलेश शर्मा आदि ने भी विचार रखे। संचालन अरूण गुप्ता व बिजेंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर अभिषेक त्यागी, ईशान गौड़, दीपक त्यागी, रेखा शर्मा, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें