फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम शिविर के समापन पर सीने से मोड़ा सरिया

विज्ञापन
मोरना में महृषि दयानन्द धाम में गले से सरिया मोड़ती योग शिशिका प्रितिपाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित महर्षि दयानंद धाम में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय व्यायाम शिविर के समापन पर युवाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रीति आर्या ने हैरतगेंज करतब दिखाते हुए सीने से सरिया मोड़कर दिखाया।
विज्ञापन

चार दिवसीय व्यायाम शाला के समापन पर मुख्य प्रशिक्षक आचार्य हरपाल शास्त्री के निर्देशन में छात्रा शिखा, मोनी, आरजू, हेमा, हिमानी, रविना, इशिका, भूमी, शिवानी और मुस्कान ने रस्सी के मलखंभ पर पूर्ण बजरंग आसन, पूर्ण चक्रासन, संप्रसारण एवं सबआसन, नटराजन, चक्रासन, ताड़ आसन और गरुड़ आसन का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्वामी सूर्यवेश महाराज ने कहा कि युवाओं को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद जरूरी है। आर्य युवक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामफल ब्रह्मचारी ने कहा कि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। कार्यक्रम स्वामी अमितेशानंद, लीलावती, चंदा, रमेशो देवी, व्यायाम शिक्षक श्रीपाल, विकास कुमार और रामपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें