फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को खूब परेशान कर रहा दमा, खांसी और जुकाम

विज्ञापन
खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य मेले में उपस्थित लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। दमा, खांसी, नजला और जुकाम के अलावा दिल के रोगियों ने जांच कराई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन खतौली विधायक विक्रम सैनी ने किया। मेले में कुल 493 रोगियों ने पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग ने भी स्टॉल लगाया। सीडीओ आलोक यादव और सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने स्टालों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मेले में आयुर्वेद, योगा, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सकों ने भी मरीजों का उपचार किया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आभा हेल्थ आईडी कार्ड बनवाने के लिए लोग पहुंचे।
टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के साथ खून आदि की जांच भी की गई। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल पर एबीएसए पंकज अग्रवाल, चंद्रकांत, दीपा रावत, बाल विकास परियोजना के बारे में सीडीपीओ राहुल गुप्ता, सुनीता, मंजूलता, पंचायती राज एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एकता स्वयं सहायता समूह द्वारा मसाले, अचार, हवन सामग्री के बारे में हरिओम शर्मा, औषधि प्रसाधन का कार्य मोहित कुमार ने बताया। ह्दय रोग के मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। कैं सर स्केनिंग के 14 मरीजों को जिला अस्पातल में उपचार के लिए भेजा गया। टेली मेडिसन के माध्यम से घर बैठे 52 मरीजों को परामर्श दिलाया गया। 50 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 153 लोगों की डिजीटल हेल्थ आईडी बनाई गई। एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, बीडीओ रत्ना सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौड़, एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी, एसीएमओ डॉ राजीव निगम, डॉ शरण सिंह और जावेद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दर्द, दमा और आंखों के मरीजों ने कराई जांच
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1100 से अधिक मरीज देखे गए। मुख्य रूप से दर्द, दमा और आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।
सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अक्षय कात्यायन ने लोगों को सभी प्रकार की बीमारियों में होम्योपैथिक दवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी। बीएमसी नेहा शर्मा, सीएम अनुराधा, सीएम पूजा सिंह ने स्वास्थ्य मेले में आने वाले सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तमाम उपाय बताएं। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर मिथिलेश देवी ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अस्पताल की सुपरवाइजर मिथिलेश शर्मा, नेत्र विभाग से डॉ पूनम माहेश्वरी, डॉ नदीम, डॉ सैला प्रवीन, डॉ सुषमा शर्मा, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ अंजू, पैथोलॉजी विभाग से प्रेम प्रकाश वर्मा, अशोक कुमार बालियान, सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह बालियान, सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार द्वारा सम्मानित भी किया गया।
सीएचसी के गेट पर डॉक्टर नहीं मिले तो लौट गए विधायक
जानसठ। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करने आए विधायक विक्रम सैनी प्रभारी चिकित्सक द्वारा गेट पर लेने न आने से नाराज होकर वापस लौट गए। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे सीएमओ डा. एमएस फौजदार स्वास्थ्य मेले में पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ.अशोक कुमार केंद्र में सीएमओ को मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कराने लगे। इसी दौरान विधायक स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करने के लिए पहुंच गए। विधायक स्वास्थ्य मेला गेट पर खड़े रहे, लेकिन मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई नहीं पहुंचा। नाराज होकर विधायक वहां से लौट गए। इसके बाद सीएमओ भी खतौली के लिए रवाना हो गए। विधायक ने कहा कि वह गेट तक गए थे, लेकिन सीएचसी प्रभारी नहीं मिले जिस कारण खतौली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें