संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों में शहर से लेकर देहात तक खुशी का माहौल रहा। इस बार मेरिट में देहात क्षेत्र के स्कूलों ने स्थान बनाया।
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छात्राओं की खिलखिलाहट से गूंज उठा। यहां की छात्रा दिव्यांशी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही हाईस्कूल की 238 छात्राओं में से 235 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का परीक्षा फल 97 और इंटरमीडिएट का 90 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में आर्यन 85.33 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, आदित्य वर्मा ने 79 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान और कार्तिक ने 78.83 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग के छात्र मयंक वर्मा ने 75 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में कपिल शर्मा ने 74.8 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर राहुल कुमार ने विज्ञान वर्ग में 74.2 अंक प्राप्त किए।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज इंटर का परीक्षा फल 91.31 प्रतिशत और हाईस्कूल का 80 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 के छात्र अभिमन्यु पाल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अवनीश पांचाल 80.5 प्रतिशत अंक तथा तृतीय स्थान पर विशु ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस मौके पर विद्यालय में मिठाई खिलाकर शिक्षकों ने छात्रों के साथ खुशियां बांटी।
दीपचंद्र ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज में 12वी के विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 96.66 प्रतिशत और कॉमर्स वर्ग का परीक्षा परिणाम 88.52 प्रतिशत रहा है। उच्चतम अंक प्राप्त करने में विज्ञान वर्ग ने बाजी मारी है। पांच उच्चतम अंक प्राप्त करने वालों में चार छात्राएं और एक छात्र है। इसी प्रकार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 97.17 प्रतिशत है, इनमें पांच उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों में 03 छात्र और 02 छात्राएं है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्रभान ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले की मेरिट में स्थान बनाया। इसके साथ ही कृषि संकाय में कक्षा 11 तथा कक्षा 12 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया बताया कि कृषि संकाय में कक्षा 11 में आकर्ष बालियान ने 83.33 प्रतिशत तथा कक्षा 12 में वासुदेव मलिक ने 76.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। समर प्रजापति 90.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा रुद्राक्ष शर्मा 90.33 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवेन्द्र कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने टॉपर छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।