फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के जाते ही फिर बिगड़े शहर के हालात

Tue, 15 Jan 2019 12:17 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में बिखरा पड़ा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री रविवार को शहर में आए तो सफाई व्यवस्था चाक चौबंद की गई। लेकिन उनके जाते ही हालात फिर बिगड़ने लगे। सोमवार को नगर में कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया गया। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। डलावघरों में हफ्तों कूड़ा पड़ा रहता है। रविवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर आए थे। उनके दौरे के मद्देनजर शहर में सफाई अभियान चलाया गया। आनन फानन में डस्टबिन लगवाए गए। नगर की मुख्य सड़कों पर सफाई की गई। लेकिन उनके जाते ही हालात फिर बिगड़ने लगे।
विज्ञापन


सोमवार को कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया गया। चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास, मीनाक्षी चौक और मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कूड़े के ढेर लगे रहे। अस्पताल के पास डलाव घर के बाहर कूड़ा फैला था। कूड़ा नहीं उठने से सफाई की स्थिति फिर से पुराने ढर्रे पर लौटने लगी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसआर राठी ने बताया कि नगर से कूड़ा नियमित रुप से उठाया जा रहा है।  

नहीं शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण प्लांट
नगरपालिका के पास कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते किदवई नगर स्थित एटूजेड प्लांट में कूड़े के अंबार लगे हैं। मोहल्ला खालापार क्षेत्र के लोग इससे परेशान हैं। वह प्लांट में कूड़ा न डालने की चेतावनी भी दे चुके हैं। एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका के कूड़ा ले जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। तब अधिकारियों ने 15 दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन अभी स्थिति जस की तस है।    
विज्ञापन


पालिका बोर्ड की बैठक में होगा निर्णय  
कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर 16 जनवरी को होने वाली नगर पालिका बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। नगर पालिका एटूजेड कंपनी को हटाकर स्वयं प्लांट का संचालन करना चाहती है। इसके लिए खाका भी तैयार किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। कूड़ा निस्तारण प्लांट चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें