राधा की झांकी में सजीं नन्हीं शार्वी सिंघल एवं सारन्या अग्रवाल: परिजन
- फोटो : mathura
मुजफ्फरनगर/जानसठ/पुरकाजी/छपार।। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों और मंदिरों को फूल मालाओं और रंगीन लाइटों से सजाया गया। राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, अमरनाथ की गुफा की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...की गूंज से चारों ओर वातावरण कृष्णमय हो गया।
गांधी कॉलोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर कीर्तन पर भक्त झूम उठे। भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भरतिया कॉलोनी स्थित गणपतिधाम, बालाजी मंदिर, द्वारिकापुरी स्थित अन्नपूर्णा मंदिर, हुनमान चौक स्थित मंदिर की भव्य सजावट की गई। गांधीनगर स्थित श्रीश्यामाश्याम मंदिर के महंत पंडित हंसराज भारद्वाज ने बताया कि कीर्तन का आयोजन किया गया। आधी रात श्रीकृष्ण जन्म के बाद व्रत खोले गए।
n सजाए मंदिर, श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना : जानसठ/पुरकाजी/छपार। कस्बे व देहात क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। सेवादार डाॅ संदीप वर्मा, निखिल गोयल, विपुल गोयल का सहयोग रहा। शिव मंदिर मोहल्ला हिंदू क़ानूनगोयान में मंदिर सेवादार ब्रजकिशोर गुप्ता के सानिध्य में सवेरे भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया। सेवादार बिट्टू गुप्ता, दीपक कौशिक, अर्जुन गुप्ता का सहयोग रहा। शिव मंदिर बिजलीघर पर सेवादार मनोज शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सवेरे भजन कीर्तन किया गया। जानसठ के मंदिरों में सुंदर झांकियां सजाई गई। छपार में उत्साह रहा।