फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर कला प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
पुरकाजी के गांव तुगलकपुर विधालय में गांधी जयंती पर मौजूद बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गांधी जयंती पर कला प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल/बुढ़ाना। कसौली ग्रीन फील्ड जूनियर हाईस्कूल में प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छह के देव पुंडीर प्रथम, कक्षा सात की साक्षी और वंश द्वितीय, एवं वंशिका, तनू, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मामचंद पुंडीर ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
गांधी बालिका इंटर कॉलेज में ब्रह्मप्रकाश गर्ग और प्रबंधक विवेक कुच्छल, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, सीएचसी परिसर में प्रभारी डॉ. सतीश कुमार, किसान सेवा सहकारी समिति प्रांगण में चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी, नालंदा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य संजय सिंह और डायरेक्टर पंकज त्यागी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, आध्यात्मिक संस्था अरविंद निकेतन आश्रम प्रांगण में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी ने ध्वजारोहण कर बापू और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उधर, बुढ़ाना के कस्बा और देहात में सभी सरकारी व गैरसरकारी गांधी और शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए गए।
विज्ञापन

वहीं, मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में प्रबंधक संजीव राठी, प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज दुधाहेड़ी में पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता की गई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। धर्मपाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोंटा में स्कूली छात्रों तथा अध्यापकों ने पूरे गांव में सफाई अभियान का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली। उधर, देव पब्लिक इंटर कॉलेज मंसूरपुर में गांधी जयंती के अवसर पर प्रबंधक विकास बालियान सहित सभी अध्यापकों ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी कस्बे में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य सतविंदर सिंह बेदी व उप प्रधानाचार्य तरविंदर कौर ने महापुरुषों के बारे में बताया। देहात के गांव सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान विवेक राठी व स्कूल स्टाफ द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तुगलकपुर स्कूल में ग्राम प्रधान अनिल कुमार गौतम व प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी ने ध्वजारोहण किया। राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था के उपाध्यक्ष भोपाल सिंह त्यागी, प्रधानाचार्य गौरव त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी, मनोज त्यागी द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

चरथावल गांधी बालिका इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण करते अतिथि- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कसौली में गांधी जंयती पर प्रतियोगिता में पेंटिंग के साथ बच्चे- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें