फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर जिला बदर को छुड़ाने के प्रयास का मुख्य आरोपी किसान नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपी को जेल भेजती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, भोपा। जिला बदर को छुड़ाने का प्रयास व पुलिस पर हमला करने के मुख्य आरोपी किसान यूनियन के नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई भी पकड़ा गया लेकिन कोर्ट का स्टे दिखाने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बीते वर्ष दिसंबर माह में भोपा पुलिस सीकरी गांव में जिला बदर मुकीम कुरैशी को गिरफ्तार करने गई थी। खुद को किसान यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष बताने वाले सीकरी निवासी हाजी शान मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ आरोपी को छुड़ाने का प्रयास कर पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया था। तब दरोगा रेशमपाल व दो सिपाही बिजेंद्र और अमित घायल हो गए थे। मामले में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को नामजद कर दर्जनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हाजी शान मौहम्मद के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की गई थी।
मंगलवार को पुलिस ने कासमपुरा चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में उसके भाई अमजद को बेलड़ा गंग नहर पटरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी, लेकिन बाद में परिजनों द्वारा कोर्ट का स्टे दिखाने पर पुलिस ने अमजद को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान यूनियन के अध्यक्ष को थाने में बितानी पड़ी रात
भोपा। भोपा- मोरना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने हाल ही में एक किसान यूनियन संगठन का गठन किया हैं। इस संगठन का वह खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता है। उसने कुछ दिनों पहले एक बैठक कर पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर शान मोहम्मद की गिरफ्तारी की गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। वह शान मोहम्मद से लगातार संपर्क बनाए हुए था। पुलिस उसे सोमवार रात में थाने ले आई थी। मंगलवार को शान मोहम्मद को पकड़ लिया। इसके बाद किसान नेता को छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि किसान यूनियन नेता को इसी मामले में जानकारी के लिए थाने लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें