दवा विक्रेता के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो
मुजफ्फरनगर। बिगड़ती कानून व्यवस्था और मोरना के दवा विक्रेेता अनुज कर्णवाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्रांति सेना ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
डीएम कार्यालय पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश मेें कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। लूट और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। मोरना में बदमाशों ने दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या कर दी। पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। क्रांतिसेना ने दवा विक्रेता के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की। मंडल महासचिव मनोज सैनी, नरेंद्र पंवार, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, राजेश कश्यप, लोकेश सेैनी, देवेंद्र चौहान, राजेश शर्मा, संजय चौधरी, सचिन प्रजापति, बंटी चौधरी, श्यामवीर एडवोकेट, अखिलेश पुरी और दीपक धीमान आदि मौजूद रहे।