फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी सेना में भर्ती, सभी तैयारियां पूरी    

Wed, 30 Nov 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भर्ती की तैयारियों में जुटे सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना में भर्ती आज से शुरू होगी। भर्ती को लेकर सेना ने ट्रैक आदि को तैयार कर लिया है। रात ढाई बजे से अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल के भीतर लेना शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर युवकों की आने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। डीएम और एसएसपी ने भर्ती स्थल का दौरा कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन


शहर में सात जनपदों के युवाओं को लेकर होने जा रही सेना की भर्ती की तैयारियों मंगलवार शाम को अंतिम रूप दे दिया गया। सेना के जवानों ने अभ्यर्थियों के दौड़ने के  लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के भीतर चार सौ मीटर का ट्रैक तैयार कर दिया है। रिक्रूटिंग आफिसर कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि रात ढाई बजे से अभ्यर्थियों को मैदान के भीतर लेना शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार को भर्ती के पहले दिन मेरठ के सरधना तहसील के युवाओं को सेना में जाने का मौका मिलेगा।

इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भर्ती को लेकर जिला प्रशासन भी चुस्त हो गया है। सेना के लिए आने वाले युवाओं की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रैली स्थल पर आने वाले सभी मार्गों पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। भर्ती की तैयारियों को देखने के लिए मंगलवार शाम डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने सेना के अधिकारियों के साथ भर्ती स्थल का दौरा किया और अधिकारियों जरूरी दिशा निर्देश दिए।       
विज्ञापन


शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात      
मुजफ्फरनगर। शहर में बुधवार से शुरू होने वाली सेना की भर्ती को लेकर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके लिए शहर को छह जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है। भर्ती स्थल और शहर की अन्य जगहों के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। इसके लिए अन्य जनपदों से फोर्स मंगाई गई है। पांच सीओ, पांच निरीक्षक, 60 दरोगा, 150 सिपाहियों के अलावा पीएसी को तैनात किया गया है। रिजेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों पर खास निगाह रखने के आदेश किए गए है।       

सरधना के 5347 युवाओं की होगी भर्ती      
मुजफ्फरनगर। सेना की भर्ती के लिए पहले दिन मेरठ की सरधना तहसील के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए वहां के 5347 युवकों ने आवेदन किया है। भर्ती के लिए मंगलवार सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ शहर में आनी शुरू हो गई थी। भर्ती स्टेडियम के आसपास अभ्यर्थियों की पूरे दिन घूमती रही। सेना के जवान और पुलिस कर्मचारी युवाओं को वहां से हटाने में जुटी रही। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशालाओं आदि में युवाओं की भीड़ नजर आ रही थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें