मंगलवार की सुबह कोहरा छा जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। सुबह के समय का लोगों का सभी कार्य प्रभावित हुआ। कोहरे से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन सड़क पर कम दिखाई दिए। कोहरे के साथ ही लोगों को ठंड का अहसास भी हो गया। मंगलवार को यहां कोहरे की शुरूआत हुई। इस मौसम में अब से पहले कोहरा नहीं पड़ा था। कोहरे के कारण दस बजे के बाद जिंदगी पटरी पर आई।