फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना और दूसरे संप्रदाय के लोग आमने-सामने      

Thu, 22 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सेना अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गहराबाग में मकान निर्माण को लेकर सेना के जवान और दूसरे संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। लोगों ने बुजुर्ग महिला को पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने हंगामा किया। सीओ सिटी और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गहराबाद में सेना की भूमि को लेकर विवाद है। बुधवार सुबह भूमि के पास एक मकान स्वामी ने निर्माण कार्य के लिए ईंटें मंगाई थीं। जिसका सेना के अधिकारियों ने विरोध किया, इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने डट गए। निर्माण करने वाले पक्ष ने सेना के जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई करने का आरोप लगाया और पीड़ित महिला को चारपाई पर लिटाकर घर के बाहर रख दिया।

सूचना पर सीओ सिटी तेजवीर सिंह और शहर कोतवाली पीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की है और फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। ऐहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।       
विज्ञापन


पहले भी कई बार हो चुका है हंगामा      
गहराबाग में सेना और दूसरे संप्रदाय के लोगों के बीच अक्सर झगड़े की बातें सामने आती रहती हैं। विवादित भूमि को लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आते रहे हैं। 15 अगस्त को झगड़ा होने पर तत्कालीन एसएसपी दीपक कुमार को मौके पर जाकर हालात को काबू करना पड़ा था। उसके बाद अक्तूबर में फिर दोनों पक्ष भिड़े थे। मेरठ से आए सेना के अधिकारियों ने मामले का सुलटाया था। मामला सेना से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी बचने का प्रयास करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें