फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट की राजनीतिक दिशा तय करेगी रालोद की रैली      

Thu, 22 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रालोद ने पश्चिम में मुस्लिमों को जोड़ने की बड़ी पहल की है। चरथावल की रैली में आयोजक सलमान जैदी का पूरा फोकस मुसलमानों पर है। रैली पश्चिम की राजनीति की दिशा तय करेगी। रैली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, जयंत चौधरी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, जदयू अध्यक्ष शरद यादव, महासचिव केसी त्यागी, राकांपा अध्यक्ष शरद पंवार, तृणमूल कांग्रेस के सांसद ईनामुल हक शामिल होंगे। रैली पर अन्य दलों की निगाहें भी रहेगी।       

रालोद ने चरथावल की रैली पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रालोद हाईकमान और आयोजक सलमान जैदी का इस रैली में पूरा फोकस मुसलमानों पर है। रैली में भीड़ जुटाने के लिए जाट समाज से ज्यादा बसें मुसलमानों के गांवों में लगाई गई हैं। इस रैली पर सपा और भाजपा की निगाहें भी टिकी हैं। रालोद की इस रैली में चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी के साथ धर्मनिरपेक्ष दलों के नेताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन


रालोद नेताओं के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पंवार, जदयू के अध्यक्ष शरद यादव, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद ईनामुलहक शामिल होंगे। चरथावल की यह रैली जहां रालोद की दिशा तय करेगी, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति किधर जाएगी, यह भी सामने आएगा।
विज्ञापन


रालोद ने जिस तरह इस रैली में जान झोंकी है, इससे यह भी लग रहा है कि रालोद सपा-बसपा के अलावा धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ समझौता कर सकते हैं। रैली का आयोजक मुसलमान नेता सलमान जैदी के होने से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि मुसलमान अभी भी रालोद के साथ हैं। अब यह तो रैली में जुटने वाली भीड़ ही तय करेगी कि रालोद में कितना दम है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें