फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 275 : बादल छाए, रात का पारा 2.2 डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर रही। एक्यूआई 275 रहा। आसमान में बादल छाए रहे। रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ गया। दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शीत लहर के प्रकोप से ठंड का असर रहा।
शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित रही। दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

सड़कों पर भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शहर के विभिन्न मार्गाें पर सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव तापते रहे।
-
इनसेट
इस तरह बदल रहा दिन का पारा
तिथि तापमान/डिग्री
02 जनवरी 15.0
01 जनवरी 15.0

31 दिसंबर 17.2
30 दिसंबर 18.5

29 दिसंबर 18.8
-

इनसेट

हवा की गुणवत्ता का बुरा हाल

तिथि एक्यूआई
02 जनवरी 275
01 जनवरी 220
31 दिसंबर 251

30 दिसंबर 286

29 दिसंबर 216
-
इनसेट


ठंड से बचाव के लिए यह बरतें सावधानी


- घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ें पहनें।

- सिर, कान, गला और हाथ-पैर को ढककर रखें।
- बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाएं।

- अलसुबह और देर रात घर से बाहर मत निकलें।

-
इनसेट
गेहूं के लिए अच्छा है पाला, आलू के लिए खतरा
बुढ़ाना मोड़। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि न्यूनतम तापमान ऐसा ही रहा है या इससे कम रहा तो गेहूं सरसों और आलू में हल्की सिंचाई करें। सुबह और शाम फसलों के पास धुआं करें। गेहूं के लिए न्यूनतम तापमान अच्छा रहता है, कम तापमान में आलू की फसलों में पछेती झुलसा रोग लगने की संभावना रहती है। सरसों में इस समय सल्फर का प्रयोग भी करना उचित रहेगा। संवाद
विज्ञापन

-
बढ़ी गर्म कपड़ों की खरीदारी

मुजफ्फरनगर। शीतलहर के कारण गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी की गई। बाजारों में थर्मल वियर से लेकर कार्डिगन, पफर जैकेट और कोट सबसे ज्यादा मांग में रहे। शनिल, वूलन और कश्मीरी वूलन सूट को भी महिलाओं ने ज्यादा पसंद किया। ऊनी कपड़ों, फुल स्लीव सूट, शॉल-सूट और थर्मल लाइनिंग वाले परिधानों की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजारों का रुख कर रही हैं। झांसी रानी स्थित बाजार में खरीदारी करने आई महिला श्वेता ने बताया कि गर्म सूट में बाजार में वैराइटी भी काफी आई हुई है। पहले सिंपल गर्म कपड़े के थान या सूट आते थे लेकिन अब पश्मीना, वूलन, शनिल और गर्म कपड़ें भी काफी डिजाइन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें