फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 220 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। इस अवसर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जिले में सात शिक्षकों के कागजों में त्रुटि मिलने से उनके नियुक्ति पत्र रोके गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 69000 पदों के सापेक्ष अभी 31277 पदों पर नियुक्ति हुई है। जनपद स्तर पर जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजन कर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी ने एनआईसी के माध्यम से सभी जनपदों से जुड़कर चयनित अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को सभी नवनियुक्त शिक्षकों ने ऑनलाइन देखा, जिसके बाद सभागार में ही नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप ने सभी नवनियुक्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को बधाई दी। उनको विद्यालय में जाकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाने को प्रेरित भी किया। विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उंटवाल, विक्रम सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने भी सभी को बधाई दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने बताया कि जनपद को शासन से 250 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने को सूची प्राप्त हुई थी, जिसके सापेक्ष कुल 227 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में उपस्थित रहे। जिला चयन समिति द्वारा सात अभ्यर्थियों के अभिलेखों में त्रुटि पाए जाने पर उनको विचाराधीन रखते हुए शेष 220 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने आयोजन की प्रशंसा की। सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त जिला समन्वयक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें