फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, घरों में विराजी सांझी

विज्ञापन
नवरात्र पर्व पर बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आज से शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू होंगे। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों और घरों में कलश स्थापित किए जाएंगे। शुक्रवार को घरों में मां दुर्गा शक्ति के स्वरूप सांझी की स्थापना की गई। कोरोना काल के चलते इस बार कलश यात्राएं नहीं निकाली जाएगी। मंदिरों में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा तथा सैनिटाइज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के लिए नगर के सभी मां दुर्गा और देवी मंदिरों को भव्य रूप से रंगीन रोशनी से सजाया गया। नौ दिनों 25 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्र महोत्सव के दौरान मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। नगर में गांधी कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई मंडी के मां दुर्गा मंदिर, सनानत धर्म सभा भवन में देवी मंदिर, नदी घाट दुर्गा मंदिर, शामली रोड स्थित मां शाकंभरी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों को विशेष रुप से सजाया गया। नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। शनिवार को मंदिरों में घट स्थापना होगी। शुक्रवार को माता का श्रृंगार, पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल आदि की खरीदारी की गई। घरों में भी शारदीय नवरात्र की तैयारियां की गई। मां दुर्गा के शक्ति का स्वरुप सांझी की स्थापना की गई। हालांकि इस बार कोराना काल के चलते घट यात्राएं नहीं निकलेगी। भरतिया कालोनी के शिव मंदिर के पुजारी पंडित अरुण मिश्रा ने बताया कि छह माह पहले लॉकडाउन के कारण मंदिर बंद थे तथा घरों में ही नवरात्र पूजन हुआ था। इस बार मंदिर खुले है। सुबह और शाम को विशेष पूजा की जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है। सोशल डिस्टेंस रहेगा तथा सैनिटाइजर की भी व्यवस्था मंदिर में गई है। उधर, नवरात्र शुरु होने से बाजारों की भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें