फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील

विज्ञापन
देवबंद में ईदगाह का निरीक्षण करते एसएसपी डा.विपिन टाडा साथ में कमेटी पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। ईद-उल-अजहा को लेकर डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डा. विपिन टाडा ने देवबंद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने नगर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर उन्हें त्योहारों को लेकर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया। एसएसपी ने ईदगाह का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
शनिवार को कोतवाली में पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डा. विपिन टाडा ने पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी लोग सरकार द्वारा गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक ढंग से त्योहार मनाएं। एसएसपी विपिन टाडा ने मुस्लिम समाज को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईदगाह समेत प्रमुख मस्जिदों और मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। स्थिति पर नजर रखने को जनपद में कंट्रोल रूम बनाया गया। इसके उपरांत एसएसपी डा. विपिन टाडा ने ईदगाह का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रामकरण, ईदगाह वक्फ कमेटी के सचिव अनस सिद्दीकी, ईओ डीके रॉय, पोपिन कुमार, सभासद असलम अली, जमीयत के जिला महासचिव जहीन अहमद आदि मौजूद रहे।

देवबंद कोतवाली में जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक करते डीएम अखलिश सिंह व एसएसपी डा. विपिन टाडा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें