फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज हत्याकांड : दुस्साहसिक हत्या से खौफ में कस्बे के व्यापारी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मोरना में मृतक दवा विक्रेता की बेटी कशिश को सांत्वना देते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्र? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है। हत्या के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा, वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बे के कुछ दबंगों पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने के भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल मोरना के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष हरिगोपाल ने बताया कि दबंग आए दिन दुकानों से जबरन बिना दाम चुकाए सामान ले जाते हैं। विरोध पर व्यापारियों से मारपीट कर धमकी दी जाती है। इससे पहले सरिया व्यापारी शरीफ अंसारी, आटा कारोबारी आशीष, ओपी राम व सुशील आदि पर भी हमला किया जा चुका है। दबंगों का खौफ इस कदर है कि कई व्यापारियों ने दुकान बिकाऊ है का बोर्ड लगाकर कस्बे से पलायन तक कर दिया है। इनमें कपड़ा व्यापारी टोनी मित्तल, किराना कारोबारी सोनू अग्रवाल, गौरीशंकर, श्यामसुंदर, अनिल व सुभाष के साथ ही कपड़ा व्यापारी विनोद मित्तल शामिल हैं। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका अंजाम यह निकला कि दवा विक्रेता की हत्या कर दी गई।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित
मुजफ्फरनगर। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है, वहीं एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी ने भी क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। हत्या के पीछे हालांकि अभी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। तीन संदिग्ध चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से दो मोरना व एक भोपा क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तीनों हत्यारोपी चिह्नित, गिरफ्तारी जल्द
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि दवा विक्रेता की हत्या में शामिल तीनों हत्यारोपी चिह्नित किए जा चुके हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है, लेकिन बहुत जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें