वार्षिक नतीजे घोषित, मेधावियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रबंधक डॉ. विपिन कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य विकास कुमार ने बताया कि कक्षा प्रथम में वंशिका प्रथम, चंदन द्वितीय और विराट चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा द्वितीय में मिल्खा सिंह प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय और विनायक शर्मा तीसरे स्थान पर, कक्षा तीन में अदिति प्रथम, सार्थक द्वितीय और कन्हैया तृतीय, कक्षा चार में आध्या प्रथम, अवंतिका द्वितीय एवं मानवी तीसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा पांच में सुहानी प्रथम, हनी सिंह द्वितीय और प्रतिका तृतीय, छह में अर्नव मलिक प्रथम, अवनी द्वितीय, अर्नव शर्मा तृतीय, कक्षा सात में नदंनी प्रथम, शगुन पाल द्वितीय और शगुन टोडवाल तृतीय, कक्षा आठ में रिया प्रथम, अर्पण द्वितीय और उत्सव तृतीय रहे। कक्षा नौ ए में अविका शर्मा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय एवं आक्षी मित्तल तृतीय रहीं। कक्षा नौ बी में आरव प्रथम, देव कुमार द्वितीय और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 11 ए में प्रथम स्थान पर संध्या, द्वितीय स्थान पर चितराक्षी और तृतीय आकृति रही। कक्षा बी में प्रथम स्थान पर वर्षा, द्वितीय स्थान पर आर्यन और तृतीय स्थान पर आशु रहा।