समिति के सदस्यों को वार्षिक लाभांश दिया
बुढ़ाना। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड बुढ़ाना की सामान्य निकाय की बैठक में समिति के बकाया की जानकारी दी गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को वार्षिक लाभांश का दस प्रतिशत बांटा गया।
कस्बे की किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पर सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन हुआ। समिति के सभापति सुरेंद्र सिंह ने समिति के बकाया तीन करोड़ रुपये के बारे में सभी सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि समिति का समय पर लेनदेन करने से तीन प्रतिशत ब्याज का लाभ होता है। समिति के सभी सदस्यों को इसका फायदा उठाना चाहिए। समिति की प्रबंध निर्देशक रविता देवी ने समिति का वार्षिक संतुलन पत्र पढ़कर सुनाया। समिति के सभी सदस्यों को वार्षिक आय व्यय की जानकारी दी गई। इस मौके पर बैठक में उपस्थिति सभी सदस्यों को समिति का लाभांश दस प्रतिशत भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध त्यागी ने की। इस मौके पर प्रवेश कुमार, ताराचंद, निर्मला देवी व जगपाल सिंह सहित समिति के अधिकतर सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।