फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार किया बंद

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मोरना में दवा विक्रेता की हत्या के बाद बंद पड़ा बाजार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के मामले में उसके भाई ने तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्टमार्टम के बाद शव का शुकतीर्थ श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मेन बाजार निवासी दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की बृहस्पतिवार रात गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ भोपा और इंस्पेक्टर ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की थी। रात में जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई थी। दवा विक्रेता के बड़े भाई हरिकांत ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, शुक्रवार सुबह दवा विक्रेता की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने कस्बे का मेन बाजार पूरी तरह बंद रखा। व्यापार मंडल मोरना के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही पुलिस-प्रशासन से जल्द वारदात के खुलासे की मांग की। शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद दवा विक्रेता का शव घर ले जाया गया, जहां पत्नी अंजीता और बेटियों कशिश, रिया के साथ अन्य परिजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद शव को शुकतीर्थ श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तक हत्यारोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें