फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर गुस्सा फूटा, बस में तोड़फोड़

विज्ञापन
सिखेड़ा में हादसे में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर जाम लगाते। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
युवक की मौत पर गुस्सा फूटा, बस में तोड़फोड़
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से खफा ग्रामीणों ने जाम लगाकर बस में तोड़फोड़ कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मृतक आश्रित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव सिखेड़ा निवासी साजिद (18) पुत्र रियाज सोमवार की सुबह अपने मामा इरशाद के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। सिखेड़ा से निकलते ही दूध फैक्टरी के सामने पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक से उछल कर गिर गए। साजिद की वाहन से कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में इरशाद भी घायल हो गया। युवक मौत हो जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ से बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मृतक आश्रित के परिवार को मुआवजा दिलाने के साथ ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों के गुस्से को शांत किया। पुलिस के वादे पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। जाम खुलने के बाद राहगीरों को आवागमन के दौरान सुविधा हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से साजिद की मौत हुई है।अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सिखेड़ा में हादसे में युवक की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें