जानसठ में स्टेट बैंक में नामांकन पत्रों की फीस जमा करने को लगी प्रत्याशियों की भीड़।
- फोटो : KHATAULI
बैंक में फीस जमा करने को लंबी लाइन लगी
मुजफ्फरनगर, जानसठ। पंचायत चुनाव को लेकर फीस जमा करने के लिए बैंक में प्रत्याशियों की लंबी लाइन लगी रही। प्रत्याशियों में फीस जमा करने को लेकर बैंक में आपाधापी मची रही। कुछ प्रत्याशियों की भीड़ भाड़ होने को लेकर फीस भी जमा नहीं हो सकी। इसलिए उनको वापस अपने घर लौट गए। सोमवार सुबह 10 बजे से ही भारतीय स्टेट बैंक के बाहर नामांकन पत्रों की फीस जमा कराने को लेकर प्रत्याशियों की लंबी लाइन लग गई थी। बैंक में फीस जमा कराने को लेकर आपाधापी तक मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। संवाद