फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ में व्यापारी से नाक रगड़वाने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा की बैठक गुड़ मंडी में हुई, जिसमें मेरठ में व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने को लेकर रोष जताया गया। महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल व महामंत्री दिनेश बंसल ने कहा कि यह गलत हरकत थी। शासन से मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी किसी भी समाज के लिए इस तरह कार्य न कर सके। बैठक में संरक्षक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, भीमसेन कंसल, प्रमोद मित्तल, श्री मोहन तायल, अनिल तायल, विश्वदीप गोयल, मुकेश प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बुढ़ाना में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में भाजपा से निष्कासित विकुल चपराणा पर रासुका लगाने की मांग की। छोटे बाजार में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने मेरठ की घटना की निंदा की। व्यापारी के बीच सड़क में नाक रगड़वाने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विकुल चपराणा को भाजपा से हटाना कोई बड़ी सजा नहीं है। आरोपी पर रासुका लगाने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि रासुका नहीं लगाई गई तो 27 अक्तूबर को एसडीएम को ज्ञापन देंगे। बैठक में व्यापारी नेता राजेश संगल, राकेश, अनुराग, विकास, संजय, नितिन, आनंद व राहुल मौजूद रहे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें