फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत पर गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरनगर बाईपास पर हादसे में महिला की मौत पर गुस्सा फूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर शेरनगर बाईपास पर गांव सिलाजुड्डी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी सईदु सोमवार को पत्नी अफसाना (26), चार वर्षीय बेटे रहमान व साले के लड़के अरमान को साथ लेकर बाइक से रिश्तेदारी में मीरापुर जा रहा था। सुबह करीब 10.30 बजे जैसे ही वह हाईवे बाईपास पार कर पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित गांव सिलाजुड्डी के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे ओवरटेक किया। इसी दौरान बस का पिछले हिस्से से सईदु की चलती बाइक में साइड लग गई, जिससे अनियंत्रित हुई बाइक बीच सड़क पर फिसल गई। बाइक फिसलते ही उस पर पीछे बैठी अफसाना नीचे जा गिरी और सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा रहमान व भतीजा अरमान भी घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बीच सड़क में रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी बस चालक-परिचालक की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित सईदु को मुआवजे की मांग की। सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। महिला के पति सईदु ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें