52 मरीज स्वस्थ, 14 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को 14 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 52 मरीज ठीक हुए हैं। अब जनपद में 230 मरीज कोरोना संक्रमित हैं।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि सोमवार को 1053 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा चार लोगों एंटीजन जांच संक्रमित मिले तथा चार मरीजों की प्राईवेट लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह से जिले में सोमवार को 14 नए संक्रमित हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में नौ तथा देहात में पांच मरीज पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 52 मरीज ठीक हुए हैं। जिस कारण एक्टिव मरीज घट कर 230 हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश होम आईसोलेट है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के 30477 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 29983 मरीज ठीक हो गए हैं। रोजाना करीब डेढ़ हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब को भेजे जा रहे है।