संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे की प्रेम विहार कॉलोनी में बंद पांच मकानों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
6 जुलाई की रात में कस्बे की प्रेम विहार कॉलोनी में बंद पड़े पांच मकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपयों की नगदी के साथ लाखों रुपयों के जेवरात चोरी कर ले गए थे। चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया था।
पीड़ित मकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। पुलिस ने पीड़ितों को चोरी की घटना का शीघ्र ही खुलासा करना का आश्वासन दिया था। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि पुलिस के आश्वासन देने के बाद भी अभी तक चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। जिसको लेकर कॉलोनी लोगों में रोष व्याप्त है।
कॉलोनी के लोगों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से चोरी की घटनाओं का खुलासा कराने की मांग की है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है।
नरेश