फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझौल क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बन्हेड़ा खास गांव की साधन सहकारी समिति मझौल में बने क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं होने पर गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। बुधवार को कुछ बारदाना पहुंचा, लेकिन गेहूं खरीद के सामने वह मात्र डेढ़ दिन का ही बताया गया है। इसको लेकर किसानों ने नाराजगी जतायी है।
विज्ञापन

इस वर्ष मंडी व क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल के बाद से ही गेहूं खरीद में तेजी आई है। साधन सहकारी समिति मझौल के गेहूं केंद्र पर अब तक 9 हजार 250 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि 15 जून तक ही गेहूं खरीदा जाना है। किसान रामनिवास, संजय, गजेंद्र, खालिद, गुलजार, हरपाल, अभिषेक, राजकुमार, इकबाल यादव और राजपाल प्रधान ने आरोप लगाया कि गेहूं की तुलाई के समय उनसे प्रति बोरे 700 ग्राम गेहूं अधिक लिया जाता है। जबकि प्लास्टिक के बोरे का वजन मात्र 100 से 150 ग्राम और जूट के बोरे का वजन 300 से 400 ग्राम होता है। उन्होंने बताया कि बीते चार-पांच दिन से क्रय केंद्र पर बोरे नहीं है जिसके कारण कम गेहूं खरीदा जा रहा है। इस समस्या के संबंध में एसडीएम को भी अवगत कराया गया था बावजूद इसके समस्या तस की तस बनी है। वहीं, मझौल क्रय केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को बारदाना प्राप्त हो गया है। लेकिन खरीद के हिसाब से वह मात्र डेढ़ दिन ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें