फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: माजरा में अविवाहित किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव माजरा में खेत पर गए किसान रविंद्र सिंह (55) की पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

किसान रविंद्र सिंह सोमवार शाम खेत पर टहलने गया था। इस बीच मौके पर पहुंचे गांव के ही सगे भाई विक्की उर्फ विक्रांत और निखिल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर किसान की कहासुनी हो गई।
दोनों भाइयों ने तमंचे निकालकर किसान के सिर और छाती में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के किसान रविंद्र को उपचार के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सीओ गजेंद्रपाल सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें