जानसठ के एंबियंस एकेडमी में क्रिकेट मैंच में विजता टीम को पुरस्कृत करते चेयरमैन।
- फोटो : KHATAULI
एंबियंस एकेडमी की टीम आठ विकेट से विजयी
जानसठ। एंबियंस एकेडमी और ज्ञानेश्वर सेवा दल की टीम के बीच हुए सद्भावना क्रिकेट मैच में एंबियंस की टीम विजयी रही।
शनिवार को एंबियंस एकेडमी के मैदान पर एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। एंबियंस एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर ज्ञानेश्वर सेवा दल को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। ओपनर दीपक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद निशांत कांबोज 42 रन बनाकर कैच आउट हुए। 20 ओवर में टीम ने 139 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे एंबियंस एकेडमी की सलामी जोड़ी में विजय शर्मा ने 48, कप्तान अंशुल खन्ना ने 29 और दीपक ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। 6.2 ओवर में टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच दीपक को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नितिन को चुना गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता, खतौली के पूर्व ब्लाक प्रमुख सागर सोम द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्येंद्र, दीपेश गुप्ता, मौसमी और सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।