महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई
ककरौली। गांव खाईखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन तोमर के बैनर तले होने वाली 13 फरवरी को किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ने बैठक की। गांव में क्षेत्र के किसानों को लेकर शहजाद मुखिया के आवास पर जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव खाई खेड़ा, ककरौली, बेहड़ा सादात, दौलतपुर, रुडक़ली, टनडेढ़ा आदि गांव के किसानों से महापंचायत को सफल बनाने व अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया । बैठक में हबीब, अनिल धामा, इंतेखाब, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद चौधरी, समर सिंह, राजेंद्र, जमील आदि मौजूद रहे।