फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ आंबेडकर की प्रतिमा का आज होगा अभिषेक

विज्ञापन
राजकीय कालेज के मैदान में कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण करते हिन्द मजदूर किसान समिति के पदाधि? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिंद मजदूर किसान समिति की ओर से शनिवार यानि आज जीआईसी के मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। क्रांति गुरु चंद्रमोहन सभा को संबोधित करेंगे। प्रतिमा को कश्मीर में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

हिंद मजदूर किसान समिति के प्रवक्ता अमित सिंह ने बताया कि जीआईसी मैदान में कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई। शनिवार को जीआईसी के मैदान भारी संख्या में मजदूर, किसान, सहयोगी एकत्र होंगे। मुख्य अतिथि के हमारे प्रेरणास्त्रोत क्रांति गुरु चंद्रमोहन उपस्थित रहेंगे। वे बाबा साहब की प्रतिमा का अभिषेक करेंगे। देश के चारों कोनों से कश्मीर, तमिलनाडु, मणिपुर, गुजरात और शुकतीर्थ के मंगाए गए जल व गंगाजल जल के साथ दूध, शहद, केसर, केवड़े, गुलाब जल इत्यादि से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा को कश्मीर ले जाया जाएगा। जहां पर श्रीनगर में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उधर, शाम को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ जनसभा स्थल जीआईसी मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें