फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2074 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
टीकाकरण बूथ पर टीका लगाती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को बारह स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया गया। 1351 बुजुर्गों और बीमार लोगों ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्यकर्मियों और राज्य कर्मचारियों को भी पहली और कोरोना की दूसरी डोज दी गई। जिले में 2074 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त 1351 लाभार्थियों ने अपना कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज ली। इसके साथ ही 23 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 41 स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज ली। इसके अलावा 648 स्वास्थ्य कर्मियों तथा 110 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जनपद में 1415 लोगों को प्रथम डोज तथा 659 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों का शांति मदन हॉस्पिटल में 40 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। आज शांति मदन हॉस्पिटल, रामा देवी आई हॉस्पिटल, निर्वाल हॉस्पिटल जाट कॉलोनी, हार्ट एंड इमेजिंग सेंटर बालाजी मंदिर चौक में शुल्क देकर अपना टीकाकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

पुरकाजी में 68 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
पुरकाजी। पीएचसी पर शुक्रवार को 68 बुजुर्ग लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। प्रभारी चिकित्सक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। शहर में कोरोना के तीन नए केस मिले है, जबकि दो मरीज ठीक हुए है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ कर 14 हो गए है। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। द्वारिकापुरी में दो और खामपुर में एक मरीज मिला है। जबकि दो मरीज ठीक हुए है। अब 14 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें