फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे में आकर कोल्हू मजदूर की मौत, परिजनों में मातम पसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हू के पट्टे की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

देवबंद। क्षेत्र के खेड़ामुगल गांव में कोल्हू पर कार्य कर रहा मजदूर पट्टे में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
खेड़ामुगल गांव निवासी सुरेश गांव में स्थित कोल्हू पर मजदूरी करता था। रविवार शाम सुरेश मशीन का पट्टा चढ़ा रहा था। इस दौरान उसका कुर्ता पट्टे में फंस गया और मशीन ने उसे चपेट में ले लिया। दोनों पैर पट्टे में आने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर अन्य मजदूरों ने मशीन को बंद किया और सुरेश को उपचार के लिए पीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुरेश ने दम तोड़ दिया। सुरेश के परिवार में मातम पसर गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें