फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक में जिंदगी से विमुख हो रहे प्रेमी युगल, उठा रहे खौफनाक कदम, मुजफ्फरनगर में सामने आए चौंकाने वाले मामले

Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
सात फरवरी से शुरू हुए वेलेंटाइन वीक में प्रेमी युगलों ने एक-दूसरे से बिछुड़ने के डर से जिंदगी से मुंह मोड़ रहे हैं। परिजनों के भय से एक-दूसरे का साथ हासिल न कर पाने का डर युवाओं में नकारात्मकता उत्पन्न कर रहा है, जिससे बिना किसी को जानकारी दिए ही प्रेमी जोड़े आत्महत्या की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऐसे ही कुछ चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं-
विज्ञापन


केस एक : सात फरवरी की देर रात भोपा क्षेत्र के गांव बाकरनगर में घर के आमने-सामने रहने वाले युवक-युवती ने बिछुड़ने के डर से एक साथ जहर खा लिया था। इन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेरठ रेफर किए गए। मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती युवक-युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

केस दो : आठ फरवरी की देर रात शहर के सरवट फाटक पर युवक व उसकी प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे में किशोरी की मौत हो गई है, जबकि युवक अभी भी मेरठ के एक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फ्लैशबैक- करीब दो माह पूर्व मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने खतौली क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमी के साथ एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और किसी के भी परिजनों को उनके रिश्ते की भनक तक नहीं थी। 

इन्होंने कहा 
डीएवी डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर अमित मलिक का कहना है कि जब युवाओं का एक-दूसरे के पड़ोस में, रिश्तेदारी में या परिचित में प्रेम-प्रसंग होता है तो उनमें एक-दूसरे के साथ शादी होने को लेकर अनिश्चितता रहती है।

इससे ये हतोत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में वे न तो एक-दूसरे का साथ छोड़ पाते हैं और अंदर ही अंदर डरते भी रहते हैं कि समाज उन्हें साथ रहने की इजाजत कभी नहीं देगा। ऐसे में बिना किसी को बताए ही ऐसे युवा आत्महत्या को चुनते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें